फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हल्की बारिश में सड़क पर भरा पानी, तीन माह पहले हुई थी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली बाजार से झिंगुरापार होते हुए धनघटा तहसील जाने वाली सड़क का हाल
विज्ञापन

महुली। महुली बाजार के दक्षिण चौराहे से धनघटा तहसील जाने वाली सड़क टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गई है। शुक्रवार की रात हुई हल्की बारिश से सड़क के गड्ढों में पानी भरने से राहगीर और सड़क के किनारे दुकानदारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

महुली बाजार के दक्षिण चौराहे की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इस सड़क से होकर रोजाना सैकड़ों बाइक व साइकिल सवार आते-जाते हैं। स्कूली वाहनों की भी आवाजाही अधिक रहती है। साइकिल सवार छात्राएं रोजाना इस सड़क से होकर स्कूल जाती हैं।
विज्ञापन

व्यापारी नेता दीपक वर्मा, सुरेंद्र कुमार मद्धेशिया, प्रदीप आदि बताया कि तीन महीने पहले इस सड़क की मरम्मत हुई थी, लेकिन फिर यह सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर अक्सर बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। सड़क किनारे स्थित दुकानों पर खरीदारी के लिए जाने से ग्राहक भी कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि बाजार से तहसील को जोड़ने वाली सड़क की हालत बेहद खराब है। गड्ढों में भरे पानी गिरकर राहगीरों के कपड़े भी खराब हो रहे हैं। लोगों ने स्थानीय प्रशासन से सड़क के मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें