फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जहां मर्जी वहीं ऑटो खड़ी कर भर रहे सवारी, राहगीरों की बढ़ी दुश्वारी

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों के लिए न तो शेड बना न लगा बोर्ड
विज्ञापन


संतकबीरनगर। ऑटो चालकों की मनमाने से शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। स्थिति यह है कि ऑटो चालक जहां चाहते हैं, वहां वाहन खड़ा कर सवारियां भरने लगते हैं। यह स्थिति तब है जब प्रशासन ने ऑटो के लिए रूट निर्धारित कर दिए हैं। यही नहीं शहर में कहीं पर यात्रियों के लिए शेड की व्यवस्था नहीं की गई, और न ही कोई बोर्ड ही लगाया गया है।
इससे समस्या और बढ़ गई है। शहर में बड़ी संख्या में ऑटो व ई-रिक्शा चलते हैं। इसके जरिये लोग शहर में एक स्थान से दूसरे स्थान के लिए आते-जाते हैं। इन ऑटो व ई-रिक्शा चालकों के चलते आए दिन शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इसे देखते हुए प्रशासन ने रूट निर्धारित कराया, ताकि निर्धारित रूट पर ही ऑटो व ई-रिक्शा चलें और लोगों को राहत मिल सके। इससे लोगों को राहत की उम्मीद थी, लेकिन कहीं पर भी ऑटो व ई-रिक्शा खड़ा करने के लिए स्थान तय नहीं किया गया।
विज्ञापन


इसके चलते ऑटो व ई-रिक्शा चालक मनमाने ढंग से कहीं पर भी वाहन खड़े करके सवारियां भरने लगते हैं। स्थिति यह है कि शहर के मेंहदावल बाईपास पर दोनों तरफ सड़क पर वाहन खड़े कर सवारियां भरी जा रही हैं। इसके साथ ही मुखलिसपुर तिराहे पर ओवरब्रिज के नीचे भी सवारियां भरी जा रही हैं। इससे लोगाें को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


शहर के निवासी धर्मेंद्र कुमार, दिलीप गुप्ता आदि ने कहा कि वाहन चालकों की मनमानी से आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इन लोगों ने ठहराव व यात्रियों की सुविधा के लिए यात्री शेड बनाए जाने की जरूरत बताई, ताकि ऑटो व ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर अंकुश लग सके।

000000000000000



शहर में वाहन स्टैंड के लिए प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही यात्री शेड बनाए जाने के लिए भी योजना तैयार की जा रही है। इससे लोगों को राहत मिल सकेगी।

-अवधेश कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद, खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें