फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच सड़क पोल गिरने से बाल-बाल बचे राहगीर

Sat, 18 Nov 2017 12:50 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
बीच सड़क पोल गिरने से बाल-बाल बचे राहगीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौतनवां। कस्बे के मुख्य मार्ग पर गांधी चौक के समीप शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे साइन बोर्ड लगा एक पोल अचानक गिर गया। पोल गिरने से करीब आधे घंटे तक इस मार्ग पर आवागमन ठप रहा। गनीमत थी कि जिस समय पोल गिरा, उस दौरान कोई राहगीर आसपास नहीं था। अन्यथा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
गांधी चौक से पचास मीटर पहले सड़क किनारे साइन बोर्ड लगे एक विद्युत पोल का निचला हिस्सा जर्जर हो चुका था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कई बार शिकायत कर पोल बदलवाने की मांग की थी, लेकिन उसे नहीं बदला गया। इस बीच शुक्रवार की सुबह करीब साढे़ दस बजे अचानक पोल टूट कर बीच सड़क पर गिर गया। घटना के समय मार्ग पर काफी लोग आ - जा रहे थे, लेकिन पोल गिरने के दौरान आसपास कोई राहगीर नहीं था। हालांकि कुछ लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद नगर पालिका प्रशासन ने जेसीबी के जरिए पोल को हटवाकर सड़क के किनारे कराया। इसके बाद मार्ग पर आवागमन सुचारु हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें