फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सुलह-समझौते से कम होंगे मुकदमे’

Sat, 18 Nov 2017 12:47 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
‘सुलह-समझौते से कम होंगे मुकदमे’ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निचलौल (महराजगंज)। तहसील सभागार में शुक्रवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को विभिन्न विषयों पर विधिक जानकारी दी गई।
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सर्वजीत कुमार सिंह ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा कानून बनाने से मुकदमे कम नहीं होंगे। इस बारे में लोगों को अपनी सोच बदलनी होगी। न्यायालयों में मुकदमों की संख्या बहुत ज्यादा हो गई है। लोगों को आपसी विवाद को सुलह समझौते के आधार पर निपटाने की कोशिश करनी चाहिए। इससे न सिर्फ आपसी समरसता मजबूत होगी बल्कि मुकदमों का बोझ भी कम होगा। उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण में यह व्यवस्था है कि कोई पक्ष मुकदमा दाखिल करने से पहले प्रार्थना पत्र दे तो विपक्षी को तलब कर विवाद का निस्तारण कराया जा सकता है। खंड विकास अधिकारी विवेकानंद मिश्र ने कहा कि न्याय पालिका में मुकदमों का बोझ बढ़ा है। ऐसे में अगर लोगों को विधिक जानकारी होगी तो मुकदमों की संख्या कम होगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें