फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीमा से सटे जिलों में बढ़ा बर्ड फ्लू का खतरा

Fri, 27 Mar 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा से सटे सुनसरी झापा जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद सीमावर्ती जिले मोरंग और सुनसरी के साथ-साथ रूपन्देही, नवलपरासी और कपिलवस्तु में भी खतरा बढ़ गया है। संक्रमण के संभावित खतरे को देखते हुए बृहस्पतिवार को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) ने जनपद में निगरानी और सख्ती बढ़ा दी है। शनिवार से नमूने लिए जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि, जनपद से नेपाल के रूपनदेही जनपद की सीमा जुड़ती है। बर्ड फ्लू की पुष्टि वाले जनपद सीमा से दूर जरूर हैं, लेकिन रूपन्देही व कपिलवस्तु जनपदों में एहतियातन उठाए गए कदम को देखते हुए जिले में भी पशु चिकित्सा विभाग ने हाई अलर्ट घोषित कर विभागीय टीम मैदान में उतार दी है।
विज्ञापन

सीमा पर पुलिस व एसएसबी दोनों से अपील की गई है कि नेपाल की तरफ से पोल्ट्री फार्म के वाहन भारतीय क्षेत्र में दाखिल न होने दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें