फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बढ़ते तापमान से फूल रहा दम, दर्द तोड़ रहा शरीर

Thu, 03 Apr 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मौसम की मार से लोग बिगड़ती सेहत को लेकर परेशान हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में बृहस्पतिवार को 738 मरीजों का उपचार हुआ। इसमें किसी का दम फूल रहा था तो किसी का बदन दर्द से टूट रहा है। आंखों के संक्रमण की संख्या जहां पहले से बनी हुई है, वहीं डायरिया के मरीज बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

दोपहर की तेज धूप लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। डाॅ. वैभव के मुताबिक बढ़ते तापमान व वायुमंडल की नमी कम होने के कारण सांस फूलने की समस्या हो रही है। पिछले तीन दिन में सांस फूलने के 43 रोगी देखे जा चुके हैं। नियमित दवा के साथ मास्क लगाकर बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है। इसी तरह डायरिया के रोगियों में पानी की कमी दूर करने के लिए ओआरएस या नमक-चीनी पानी में मिलाकर लेने की सलाह दी जा रही है। शरीर व मांसपेशियों में दर्द पछुआ हवा के कारण हो रहा है, उन्हें बाहर कम निकलने की सलाह दी जा रही है। सीएमएस डाॅ. एके द्विवेदी ने बताया कि तापमान वृद्धि का प्रभाव सेहत पर पड़ रहा है, इसलिए धूप से बचने की सलाह के साथ दवा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें