फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पर्यटन स्वरूप विकसित कर क्षेत्र को मिले लाभ

Thu, 18 Sep 2025 06:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचकर योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। नौतनवा विधायक ने विधानसभा को पर्यटन के लिहाज से परिपूर्ण बताते हुए पर्यटन विकास कार्य कराए जाने को लेकर बात की। इसमें लक्ष्मीपुर वन रेंज में ट्रामवे परियोजना को प्रारंभ कराने की मांग की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के बाद विधायक ऋषि त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अपने विधानसभा में पर्यटन संभावनाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इसमें लक्ष्मीपुर वन रेंज की ट्राम ट्रेन का संचालन, बौद्ध सर्किट से जुड़े महत्व को बताने के अलावा मां बनैलिया मंदिर के निकट रोहिन बैराज को पर्यटन दृष्टिकोण से विकसित कराने झलुआ घाट पुल, महाव व बघेला नाले से भारी बारिश में उत्पन्न आसन्न संकट की तरफ भी ध्यान खींचा। डंडा व मिश्रौलिया नहर जीर्णोद्धार और जर्जर मार्गों के निर्माण जैसी मूलभूत आवश्यकताओं पर वार्ता की। मुख्यमंत्री ने यथा शीघ्र उक्त के संदर्भ में आश्वासन दिया है। मिलने वालों में उनके साथ भाजयुमो नेता धीरज तिवारी भी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें