फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: युक्तधारा पोर्टल से मनरेगा के कार्यों की गुणवत्ता में होगा सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से मनरेगा के कार्यों की गुणवत्ता के सुधारने का प्रयास किया जाएगा। शासन ने प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक ग्राम पंचायत का चयन करने का फैसला लिया है। वित्तीय वर्ष 2025 व 26 में पायलट प्रोजेक्ट से चयनित गांवों में कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। अगले वित्तीय वर्ष में सभी ग्राम पंचायतों में इसी पोर्टल से मनरेगा से जुड़ी योजनाएं तैयार की जाएंगी।
विज्ञापन

जिले के 12 ब्लाॅकों में 883 ग्राम पंचायतें हैं। सभी ब्लॉक से एक-एक पंचायतें शामिल कर चयनित गांवों में युक्तधारा पोर्टल से ही मनरेगा के कार्य कराए जाएंगे। पोर्टल आधारित जीआईएस योजना से पंचायत सेवकों को मनरेगा कार्य की बेहतर जानकारी मिलेगी। युक्तधारा पोर्टल के प्रभावी उपयोग से योजनाओं की सटीक प्रविष्टि एवं सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकेगा। पोर्टल से मनरेगा के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए रोजगार सेवकों को तकनीकी दक्षता का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण ग्राम पंचायत चयन के बाद दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें