फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों का डीएम कार्यालय पर विरोध-प्रदर्शन

Thu, 30 Aug 2018 12:58 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
वकीलों का डीएम कार्यालय पर विरोध-प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। नौतनवां तहसील के अधिवक्ता अमित सिंह व रियाज अहमद के साथ कुछ दिन पहले हुई मारपीट से नाराज सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन ने बुधवार को डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए जिला मजिस्ट्रेट को तीन सूत्री ज्ञापन सौंपकर अधिवक्ताओं  पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की। 
विज्ञापन


अधिवक्ता परमानंद गुप्ता ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले नौतनवां तहसील में राजस्व निरीक्षक व अन्य कर्मियों ने अधिवक्ता के साथ मारपीट की और अपशब्दों का प्रयोग किया। यह आरोप भी लगाया कि उप जिलाधिकारी नौतनवां ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अधिवक्ताओं पर गलत मुकदमा दर्ज कराया। इससे अधिवक्ताओं में नाराजगी है। उन्होंने अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने और अधिवक्ता और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की। मारपीट के लिए दोषी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग भी की। इस मौके पर हमीदुल्लाह खां, संतोष कुमार,  प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, अयोध्या सागर, सुशील, सत्यप्रकाश सिंह, गुड्डू  प्रसाद कन्नौजिया, जगदीश पटेल, रामानंद गुप्ता, मकबूल अली, कौशल आदि मौजूद रहे। निचलौल बार एसोसिएशन से जुड़े वकील भी नौतनवां तहसील के अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग के समर्थन में बुधवार को हड़ताल पर रहे। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विरेन्द्र तिवारी, सरयू प्रसाद पांडेय, हरिश्चंद्र पांडेय, गोमती उपाध्याय, दयाशंकर मिश्र, अनिल तिवारी, राकेश चौबे, देश दीपक पांडेय, दीनानाथ चौधरी, नवीन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें