फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क-नाली के लिए फुर्सतपुर में पांचवें दिन भी धरने पर डटे रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सड़क और जलनिकासी की समस्या से निजात पाने के लिए फुर्सतपुर बाजार में शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में ठोस पहल होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि फुर्सतपुर बाजार में सड़क की बदहाली और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लंबे समय से परेशानी बनी हुई है। खराब रास्ते के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है, वहीं जलनिकासी की समस्या से भी स्थानीय लोगों और बाजार में आने वाले ग्राहकों को जूझना पड़ता है। कई बार समस्या उठाने के बावजूद समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद साहनी ने कहा कि फुर्सतपुर बाजार की सड़क और जलनिकासी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इसका खामियाजा स्थानीय लोगों के साथ ही बाजार में खरीदारी करने आने वालों को भी भुगतना पड़ता है। उन्होंने समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से ठोस कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन

रवींद्र जैन ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए सड़क और जलनिकासी की बेहतर व्यवस्था जरूरी है। इसके बावजूद फुर्सतपुर के लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। प्रशासन को ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए निर्माण कार्य शुरू कराने की पहल करनी चाहिए।
धरने में ग्राम प्रधान धर्मेंद्र मौर्य, सुल्ताना साहनी, अंगद चौहान, ओमप्रकाश मौर्य, अर्जुन गौंड, लौहर गुप्ता, गनेश गौंड, अनूप भारती, जितेंद्र चौहान, राकेश चौहान, चंद्रभान, वीरेंद्र मौर्य, गणेश चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
आंदोलन के समर्थन में व्यापारियों ने बंद रखीं दुकानें
महराजगंज। फुर्सतपुर बाजार में सड़क और जलनिकासी की समस्या को लेकर चल रहे आंदोलन को व्यापारियों का भी समर्थन मिला। सोमवार को व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखकर ग्रामीणों की मांगों के प्रति एकजुटता जताई। ग्राम प्रधान धर्मेंद्र मौर्य, अंगद चौहान और शशिकांत यादव के नेतृत्व में व्यापारियों ने बाजार में भ्रमण कर दुकानों को बंद कराया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों ने कहा कि आठ अक्तूबर से आंदोलन जारी है लेकिन अब तक जिला प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर समाधान की पहल नहीं कर सका है। व्यापारियों ने भी समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें