फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाइक सवार की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग के फरेंदा बाईपास पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार विनय उपाध्याय की मौत के मामले में मृतक के साले की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

संतकबीरनगर जिले के धर्मसिंघवा थाना क्षेत्र के रैनधरपुर निवासी विनय उपाध्याय बीते शुक्रवार रात किसी काम से फरेंदा आए थे। रात करीब नौ बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। फरेंदा बाईपास पर सड़क पार करते समय गोरखपुर की ओर से सोनौली जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आ गए थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल विनय को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें