फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आभा आईडी बनाने की प्रक्रिया नहीं पकड़ रही रफ्तार

Sun, 09 Feb 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों के लिए आभा आईडी बनाने की प्रक्रिया सुस्त गति से चल रही है। कुल जनसंख्या 31,03,033 के सापेक्ष अभी तक मात्र 14,22,944 लोगों की आभा आईडी बनाई गई है, जो कुल जनसंख्या का केवल 46 प्रतिशत है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग की ओर से केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों के हेल्थ एकाउंट बनाए जा रहे हैं, जिससे उनका मेडिकल रिकॉर्ड ऑनलाइन स्टोर किया जा सके। जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते अब भी लाखों लोग इस सुविधा से वंचित हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आभा आईडी बनाने के लिए आशा वर्करों की सहायता ली जा रही है। कई ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में अब तक आशा वर्कर पहुंची ही नहीं हैं। श्रेया अशोक, दयानंद, सरस्वती बबलू, शालू, देवेंद्र, संतोष, बालगोविंद गरिमा आदि का कहना है कि विभाग की टीम को चाहिए कि वह सभी क्षेत्रों में समान रूप से अपनी सेवाएं प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें