फरेंदा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ महराजगंज जिला इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष ऋषिकेश गुप्त की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें सभी ब्लाॅकों के कार्यकारिणी के ब्लॉक अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री आदि उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष ऋषिकेश गुप्त ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं इसकी सूचना जिला कार्यकारिणी को दें, जिससे समस्याओं को समय से निस्तारित कराया जा सके। निष्क्रियता किसी भी सूरत में क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने ब्लॉकवार समीक्षा करते हुए शिक्षकों के समस्याओं की जानकारी ली। बैठक में चयन वेतनमान, टीचर्स के लिए पितृत्व अवकाश की मांग, जनपद में स्कूलों में चोरी की घटनाओं को एसपी के संज्ञान में लाने, मिठौरा ब्लॉक का बोनस, कुछ शिक्षकों के काटी गई एनपीएस के अंशदान को जमा कराने सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
इस दौरान जिला कार्यकारी अध्यक्ष जेडी अंसारी, जिला संगठन मंत्री पवन शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजयपाल वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष बृजेंद्र पटेल, जिला मंत्री आशुतोष कश्यप, जिला मंत्री आनंद पाल गौतम, अभय दूबे, अंकुर श्रीवास्तव, अरविंद कुमार गौड़, दिनेश पांडेय, संजय मौर्य, संजय पासवान, सतीश कुमार, विशाल द्विवेदी, संजय भारती मौजूद रहे।