फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विवाह कराने का शपथ पत्र देंगे पुरोहित, काजी को भी देनी होगी निकाह की गवाही

Fri, 20 Jun 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश विवाह पंजीकरण अधिनियम 2017 में संशोधन प्रभावी किया गया है। इसके तहत विवाह संपन्न कराने वाले पुरोहित की भूमिका अब सिर्फ मंत्रोच्चार के बीच वर-वधू को अग्नि के फेरे कराने तक नहीं रही।
विज्ञापन

अब उन्हें सरकारी दफ्तर में पहुंचकर यह शपथ भी देना होगा कि उन्होंने विवाह संपन्न कराया है। विवाह की रस्म उनके देखरेख में संपन्न हुई। यही शर्त निकाह पढ़ाने वाले काजी को पूरी करनी होगा।
विवाह पंजीकरण अब आसान नहीं रह गया। पहले प्रदेश के किसी भी जिले से विवाह पंजीकरण सुविधा ली जा सकती थी, लेकिन अब पंजीकरण सिर्फ वर या वधू पक्ष के निवास वाले जनपद से ही होगा। अगर नौकरी पेशा हैं तो उन्हें पंजीकृत किराया नामा प्रस्तुत करना होगा। साथ ही वर व वधू पक्ष से एक-एक गवाह ब्लड रिलेशन का होना चाहिए। इसमें माता- पिता, भाई-बहन और चाचा-ताऊ को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

सबसे महत्वपूर्ण बदलाव की बात करें तो यह विवाह या निकाह संपन्न कराने वाले व्यक्ति की गवाही और शपथपत्र की अनिवार्यता की।
शादी व निकाह में शपथ लेने वाले पुरोहित अथवा मौलाना उपस्थित रहे, इसकी तस्दीक के लिए विवाह की वीडियो फुटेज और फोटोग्राफ भी पेन ड्राइव के माध्यम से आवेदनकर्ता को उपलब्ध करानी होगी। सभी शर्तों को पूरा करने के बाद ही उपनिबंधक विवाह प्रमाणपत्र पर हस्ताक्षर मोहर करेंगे। इसके बाद प्रमाणपत्र मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें