फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फरेंदा थाना क्षेत्र के फरेंदा बुजुर्ग टोला महुअवां निवासी शशिकांत पांडेय 30 वर्ष किसी कार्य से सोमवार की सुबह पिपरामौनी चौराहे पर गए थे। जहां किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इससे उन्हें गंभीर चोटें आई। परिजन ने इलाज के लिए सीएचसी, बनकटी में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर देख परिजन जिला अस्पताल ले गए। हालत में सुधार न होने पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान सोमवार की शाम शशिकांत की मौत हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें