फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में पुलिस ने गोरखपुर रेंज में पहला स्थान हासिल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
79.20 प्रतिशत अंकों के साथ मिली उपलब्धि, प्रदेश में आठवां पाया
विज्ञापन

महराजगंज। जनपद पुलिस ने सीएम डैशबोर्ड की जून-2026 रैंकिंग में गोरखपुर रेंज में पहला और पूरे उत्तर प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। 79.20 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद को यह उपलब्धि मिली है। साथ ही कानून-व्यवस्था से जुड़ी 30 योजनाओं में बेहतर कार्य करते हुए जनपद पुलिस को विभिन्न प्रमुख मानकों पर ए प्लस रैंकिंग भी हासिल हुई है।

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड उत्तर प्रदेश शासन की ऐसी निगरानी प्रणाली है, जिसके माध्यम से विभिन्न विभागों के कार्यों, योजनाओं और प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की रीयल-टाइम समीक्षा की जाती है। इसमें कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता, समयबद्धता और प्रभावशीलता के आधार पर जिलों का मूल्यांकन किया जाता है।
विज्ञापन


जनपद पुलिस को यह सफलता शासन की प्राथमिकताओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित मॉनिटरिंग और समयबद्ध कार्रवाई के कारण मिली है। जनसुनवाई, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, पीआरवी रिस्पांस टाइम, अग्नि सुरक्षा एनओसी, अनुसूचित जाति एवं जनजाति से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई, आबकारी अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और गोवध निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई जैसे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जिले का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह टीमवर्क, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से भविष्य में भी इसी तरह संवेदनशील, पारदर्शी और उत्तरदायी पुलिसिंग के माध्यम से आमजन का विश्वास बनाए रखने तथा शासन की अपेक्षाओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें