फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुरानी रंजिश में मारपीट, तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के बेलवा चौधरी में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बेलवा चौधरी निवासी संतोष गोंड ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा अंकित गोंड 20 अक्तूबर की शाम करीब छह बजे सिसवा बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान खेखड़ा नाले के पास पुरानी बात को लेकर परसिया के तीन लोगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारने पीटने लगे। इससे अंकित को काफी चोटें आईं।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी गणेश चौहान, कन्हैया चौहान और अखिलेश चौहान के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें