फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बंधक बनाए गए दूल्हे को पुलिस ने रिहा कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। नेपाल के सेमरी से ठूठीबारी कोतवाली के एक गांव में आई बरात में घरातियों ने बुधवार की रात दूल्हे को बंधक बना लिया था। पुलिस ने सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार देर रात जाकर दूल्हे को रिहा कराया। पड़ोसी मुल्क नेपाल नवलपरासी जिले के सेमरी गांव निवासी पन्नालाल चौहान ने अपने लड़के नीरज चौहान की शादी ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के पिपरा गांव में तय की थी। बुधवार की रात नेपाल से सज-धजकर दूल्हा बरातियों के साथ पिपरा पहुंचा।
विज्ञापन

इसी दौरान पता चला कि दूल्हा पहले से ही शादीशुदा है और वह एक बच्चे का पिता है। जानकारी मिलते ही लड़की पक्ष के घर में कोहराम मच गया। लड़की पक्ष ने शादी में खर्च रुपये की मांग करते हुए दूल्हे को बंधक बना लिया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात गांव में जाकर लड़की पक्ष को समझा-बुझाकर दूल्हे को रिहा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें