फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मारपीट के दोषियों पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। संत गाडगे सेवा समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा से मिलकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया है कि चंद्रशेखर कन्नौजिया 20 जनवरी की रात करीब 11 बजे ग्राम रौरापार थाना खलीलाबाद निवासी कृष्ण चंद पांडेय के घर खाना खाकर बाइक से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वे निखरकपार चौराहे पर पहुंचे, पीछे से आए दो स्कॉर्पियो सवारों ने उन्हें रोककर जबरन गाड़ी में बैठा लिया और उन्हें लेकर एक ईंट भट्ठे पर पहुंचे।
वहां ले जाकर मारपीट कर पैर तोड़ने के बाद उन पर पेशाब किया और बेहोशी की हालत में सड़क के किनारे फेंक दिया। संगठन ने मामले में शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में संगठन के राममूर्ति, शम्भू और अमरचंद इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें