फरेंदा। नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में वांछित आरोपित को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) की पुलिस टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ पुरंदरपुर थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पांच नवंबर को अपहृत बालिका को सकुशल बरामद किया गया था। पीड़िता के बयान के आधार पर राहुल अग्रहरि का नाम सामने आया। इसके बाद मुकदमे में अपहरण की धारा बढ़ाई गई और उसकी तलाश शुरू की गई। शुक्रवार को पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपित की पहचान राहुल अग्रहरि निवासी वार्ड नंबर 17 कुरैशी नगर, थाना कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पंकज कुमार पाल, ओमजीत पटेल, आशुतोष पुरी, ज्योत्सना त्रिपाठी और श्याम बहादुर शामिल रहे।