फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे अधिकारी किसानों ने डीएम से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। तहसील फरेंदा में किसानों की समस्याओं को लेकर लगाई गई किसान पंचायत में प्रशासनिक अधिकारियों के अनुपस्थित रहने से किसानों में आक्रोश है। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) अराजनैतिक के तहसील अध्यक्ष हरिश्चन्द्र पांडेय के नेतृत्व में 15 अप्रैल को आयोजित पंचायत में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

भाकियू के ब्लॉक संगठन मंत्री मुराली प्रसाद धारिया ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में बताया कि संगठन की ओर से हर माह की 15 तारीख को तहसील फरेंदा परिसर में किसान पंचायत का आयोजन किया जाता है। पूर्व सूचना के बावजूद 15 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक किसान शांतिपूर्ण तरीके से अधिकारियों का इंतजार करते रहे लेकिन कोई अधिकारी नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें