फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संगठन से जुड़े शिक्षकों की मुश्किलों को कम करना है टीएससीटी का उद्देश्य

विज्ञापन
संगठन से जुड़े शिक्षकों की मुश्किलों को कम करना है टीएससीटी का उद्देश्य
विज्ञापन
- टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने नगर के एक होटल में हुई बैठक में संगठन के विस्तार पर दिया जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) का उद्देश्य संगठन से जुड़े शिक्षकों की मुश्किलों को कम करना है। जिले से अब तक 2500 से अधिक शिक्षक संगठन से जुड़ चुके हैं। शेष बचे शिक्षकों को भी संगठन से जोड़ते हुए उनके विकास की दिशा में पहल की जाएगी।
विज्ञापन

ये बातें नगर के एक होटल में संगठन की बैठक में प्रदेश प्रबंधक व सह संस्थापक महेंद्र वर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि टीम से जुड़ कर शिक्षक दिवंगत शिक्षकों के परिवार को प्रति शिक्षक 50 रुपये की सहायता राशि देकर उनकी मुश्किलों को कम करते हैं। यही नहीं दुर्घटना में घायल शिक्षकों की भी सहायता की जा रही है। अब तक 123 दिवंगत शिक्षक के परिजनों व 19 घायलों को लाभान्वित किया गया है। प्रांतीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि एकमुश्त धनराशि को जुटा पाना किसी भी व्यक्ति के लिए आसान नहीं होता। टीम से जुड़े शिक्षकों के सहयोग से यह संभव हो रहा है। जिला सह संयोजक चरन सिंह ने कहा कि जिले में अब जो भी शिक्षक संगठन से नहीं जुड़े हैं, उन्हें प्रेरित करते हुए संगठन से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जाएगा। आईटी सेल के प्रभारी मोहम्मद अयूब ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी अधिक से अधिक शिक्षकों को संगठन से जोड़ने का कार्य करें, जिससे कि उनकी मुश्किलों को दूर करने में सहूलियत हो सके। इस दौरान सुनील गौतम, अजय कुशवाहा, अरविंद गोंड़, राजेश निषाद, सुरेंद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें