फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एक सप्ताह से हाईवे पर ट्रकों का जाम, नेपाल के व्यापारी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल में सामान नहीं पहुंचने से व्यापारी दूसरे बार्डर से सामान मंगाने की बना रहे व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। सोनौली हाई वे पर पिछले एक सप्ताह से ट्रकों का जाम लगा हुआ है। इसकी वजह से नेपाल के व्यापारियों का काफी सामान फंसा हुआ है। समय से फुटकर दुकानदारों तक सामान नहीं पहुंच पा रहा है। अब वे दूसरे बार्डर से सामान मंगाने की व्यवस्था बना रहे हैं। अगले एक सप्ताह तक जाम समाप्त होने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
नेपाल उद्योग संघ हो या ट्रांसपोर्टर जाम की समस्या से आजिज हो चुके हैं। प्रतिदिन सोनौली गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ट्रकों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। एक लेन में वाहनों के खड़े होने से आम लोगों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है। स्थानीय प्रशासन नेपाल प्रशासन से संपर्क कर स्थिति सामान्य बनाने में जुटा है, लेकिन कोई हल नहीं निकल पा रहा है। नेपाली सीमा में भारतीय वाहनों को पर्याप्त संख्या में प्रवेश नहीं मिलने से यह समस्या हुई है। व्यवसायी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सब कुछ सामान्य है। फिर भी वाहनों की कतार कम नहीं हो रही है। ट्रक चालकों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल एजेंट संघ केंद्रीय सदस्य डॉ. शांत कुमार शर्मा ने बताया कि बीरगंज सरहद से प्रतिदिन हजारों की संख्या में ट्रक नेपाल बिना किसी जाम के आसानी से आ रहे हैं। सोनौली सीमा पर भी सड़क चौड़ी है। वाहनों को नेपाल प्रवेश में चार से पांच दिन से भी ज्यादा समय लग जा रहा हैं। अगर यही हाल रहा तो आने वाले दिनों से इस सरहद से होकर सामान नहीं मंगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें