फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तेंदुए की दहशत में कटी रात...मवेशियों की चिंता में जागते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह के भीतर तेंदुए ने दो नीलगाय और दो कुत्तों को बनाया शिकार
विज्ञापन

वन विभाग पर ठोस कदम नहीं उठाने का आरोप
सिसवा बाजार। क्षेत्र के ग्राम बीसोखोर के टोला चौरंगपुर मदरहा और उसके आसपास के गांवों में तेंदुए के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। एक माह के भीतर तेंदुए ने दो नीलगाय और दो कुत्तों का शिकार कर लिया है। शनिवार की घटना के बाद ग्रामीणों ने मवेशियों की सुरक्षा में जागकर अपनी रात गुजारी। किसान अपने खेतों में नहीं जा रहे हैं। इसके चलते गन्ने की बुआई प्रभावित हो रही है। वहीं वन विभाग स्थानीय लोगों के शिकायत के बावजूद कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रहा है।
सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के निचलौल रेंज के ग्राम सभा बीसोखोर टोला चौरंगपुर मदरहा के पास गेहूं के खेत में शनिवार को तेंदुए ने एक नीलगाय को अपना शिकार बना लिया। इससे ग्रामीणों में दहशत है। गांव के जितेंद्र पूरी, अजीत यादव, जितेंद्र चौबे, अनुराग, अजय, विपिन, अभय, आशुतोष सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव के समीप वसूली जंगल होने के कारण विगत दो वर्षों से जंगली जानवरों का गांव में आना-जाना लगा हुआ है लेकिन इधर एक माह से तेंदुए ने आतंक मचाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़हरी निवासी रत्नेश मिश्रा के दो पालतू कुत्तों और दो नीलगायों को अपना शिकार बना लिया है। इससे गांव में दहशत है। दिनेश और एजाज ने बताया कि तेंदुए के डर से किसान खेतों में गन्ने की बुआई नहीं कर पा रहे हैं। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। ग्रामीणों को रात भर जागकर पहरा देना पड़ रहा है कि घर में बंधे मवेशियों पर तेंदुए का हमला न हो जाए। शाम होते ही गांव के लोग अपने घरों में बंद हो जा रहे हैं। इस मामले में वन विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है।
इस संदर्भ रेंजर निचलौल सुनील राव ने बताया कि तेंदुए की तलाश की जा रही है। साथ ही ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें