फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के अगले दिन दुल्हन ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के अगले दिन दुल्हन ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन

महराजगंज। शादी के कुछ ही घंटों बाद दुल्हन ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शादी के अगले ही दिन पति-पत्नी में हुए विवाद के बाद दुल्हन अपनी मां के साथ थाने पहुंच गई और पति तथा ससुराल के कुछ और लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने की सूचना दी। पुलिस ने आरोपित पति समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
फरेंदा थाना क्षेत्र की युवती की शादी पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के गांव में एक सप्ताह पूर्व हुई थी। युवती के हाथों की मेंहदी अभी नहीं छूटी थी कि दहेज के लिए ससुराल में उत्पीड़न शुरू हो गया। आरोप है कि शादी के अगले ही दिन ससुराल में पति और ससुराल के लोगों ने दहेज के लिए ताना देते हुए पीड़िता के साथ मारपीट की और उस पर दहेज के लिए दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन ने अपनी मां से शिकायत की। उसके बाद युवती को मायके लाया गया। फिर युवती के साथ थाने पहुंची उसकी मां ने पुलिस को तहरीर दी। इस संबंध में पुरंदरपुर के थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर युवती के पति समेत पांच आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें