कलक्ट्रेट परिसर में डीएम को ज्ञापन देने जाते अल्पसंख्यक समुदाय के लोग।
महराजगंज। जिले में रमजान शुरू होने के साथ ही मुस्लिम समुदाय में लाउडस्पीकर से अजान को लेकर चिंता बढ़ गई है। विभिन्न थानों के पुलिसकर्मियों द्वारा मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवाए जाने के विरोध में तंजीमुल मकातिब के सदस्यों ने कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने पुरानी परंपरा और धार्मिक आवश्यकता के आधार पर पांच वक्त की अजान के लिए लाउडस्पीकर के निरंतर उपयोग की मांग की।
नूर आलम ने कहा कि मुस्लिम समुदाय सदियों से मस्जिदों में माइक और लाउडस्पीकर के माध्यम से अजान देता आ रहा है। यह परंपरा धार्मिक महत्व की है। रमजान के पाक महीने में जहां रोजेदारों के लिए सुबह की फज्र से लेकर इशा तक की अजान विशेष महत्व रखती है। ऐसे में पुलिस द्वारा बार-बार मस्जिदों पर पहुंचकर लाउडस्पीकर बंद कराने या उतरवाने से समुदाय में असंतोष फैल रहा है।
प्रतिनिधियों ने मांग की कि रमजान को देखते हुए पांचों वक्त की अजान के लिए लाउडस्पीकर के उपयोग की अनुमति दी जाए और पुलिस को निर्देशित किया जाए कि वे इस मामले में कोई कार्रवाई न करें।
ज्ञापन देने के दौरान तंजीमुल मकातिब मजलिस-ए-शूरा के अध्यक्ष एडवोकेट नूर आलम, कारी शकील अख्तर निजामी, मौलाना रमजान अमजदी, मौलाना इमामुद्दीन जामई, मौलाना एजाज हुसैन अमजदी, मौलाना बिलाल अहमद अलीमी, कारी अजीमुद्दीन निजामी, मौलाना तैयब अली मौजूद रहे।