फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नगर पालिका ने अभियान चलाकर हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
नालियों के ऊपर अतिक्रमण नहीं करने के निर्देश
विज्ञापन

महराजगंज। नगर पालिका प्रशासन ने सोमवार को दोपहर बाद सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान नगर के सक्सेना चौराहे से लेकर फरेंदा मार्ग तक सड़क और नालियों के ऊपर किए गए अस्थायी कब्जे को हटवाया गया। अभियान के दौरान ठेले, रेहड़ी और अन्य अस्थायी अतिक्रमण को हटाते हुए संबंधित लोगों को दोबारा सड़क या नाली पर कब्जा न करने की चेतावनी दी गई।
नगर पालिका अतिक्रमण प्रभारी उदय यादव ने बताया कि सड़क और नालियों पर अतिक्रमण होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। साथ ही नालियों की सफाई और जल निकासी में भी बाधा उत्पन्न हो रही थी, जिससे बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या बढ़ने की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए अभियान चलाकर नालियों के ऊपर रखे गए ठेले और अन्य सामान हटवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों ने स्वयं ही अपना सामान हटाया, जबकि कुछ स्थानों पर नगर पालिका कर्मियों ने जबरिया अतिक्रमण हटवाया। अभियान के दौरान सफाई लिपिक उमाशंकर, गोविंद, सोनू, आरिफ, अरविंद और अमृत सहित नगर पालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें