फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नहीं दिखा चांद...कल से शुरू होगा माह-ए-रमजान

Sat, 01 Mar 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/मिठौरा। रमजान को लेकर मुस्लिम समाज में उत्साह है। बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। शुक्रवार को रमजान का चंाद नहीं नजर आया। ऐसे में अब माह-ए-रमजान का पहला रोजा रविवार को रखा जाएगा।
विज्ञापन

घरों से लेकर बाजारों तक इसका असर दिखने लगा है। मस्जिदों में भी रंगाई पुताई और सफाई की जा रही है। शहर में सर्वाधिक मांग खजूर, सेंवई व अन्य मिष्ठानों की रहती है।
शहर से लेकर गांव, चौराहों तक सेवईं विक्रेता आफताब अहमद का कहना है कि बीते वर्ष की तुलना में सेंवई और फैनी आदि के दामों में खास अंतर नहीं है।
पहले रोजे के साथ ही सामान की बिक्री शुरू हो जाएगी। पिछले वर्ष जो सेवईं सौ रुपये, एक सौ पचास रुपये किलोग्राम था, आज सभी के दामों मे पचास रुपये कि वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

दब्बीर हसन का कहना है कि रोजा इबादत का एक तरीका है। अल्लाह को खुश करने के लिए लोग रोजे रखते हैं। इन दिनों में लोग नेक कामों के साथ ही जरूरतमंद लोगों की सहायता एवं दान देने में भी आगे आते हैं। सिंदुरिया मस्जिद के इमाम हाजी मोहम्मद हुसैन का कहना है कि शुक्रवार को चांद दिखने पर शनिवार से नहीं तो रविवार को 2 मार्च से रमजान महीने का पहला रोजा शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें