फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विधायक ने हनुमान मंदिर के सुंदरीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य की आधारशिला रखी

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन विभाग द्वारा लगभग 43.62 लाख रुपये की लागत से मंदिर के विकास कार्य को मंजूरी
विज्ञापन

महराजगंज। घुघली अंतर्गत ग्राम सभा सिरसिया स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के सुंदरीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य की आधारशिला रखी गई। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने मंत्रोच्चार, पूजन-अर्चन के साथ इस कार्य का शिलान्यास किया। पर्यटन विभाग ने 43.62 लाख रुपये की लागत से मंदिर के विकास कार्य को मंजूरी दी है।
शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों के संरक्षण तथा विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। मंदिर के सौंदर्यीकरण से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। विधायक ने बताया कि सरकार की नीति धार्मिक स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर स्थान दिलाने की है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास संभव हो सके। इस परियोजना के अंतर्गत मंदिर परिसर का व्यापक सौंदर्यीकरण, जीर्णोद्धार एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस कार्य में सक्रिय सहयोग दें। मंदिर की स्वच्छता बनाए रखें तथा उसकी मर्यादा की रक्षा करें। कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख श्रवण सिंह, ग्राम प्रधान रवि पासवान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, राकेश अग्रहरी, कन्हैया मोदनवाल, राज कुमार पासवान, दीपक यादव, उमेश प्रजापति, संजय पटेल, दुर्विजय पटेल, सुरेश पासवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें