फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने स्कूल जा रहे भाई-बहन समेत युवक का अपहरण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने स्कूल जा रहे भाई-बहन समेत युवक का अपहरण किया
विज्ञापन

महिला ने गोरखपुर में रहने वाले पहले पति पर लगाया आरोप
वारदात के तीन घंटे बाद अपहरणकर्ताओं ने युवक को लोटन में गाड़ी से उतार दिया
कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम चंदनपुर के पास असलहा लेकर दो वाहनों से आए आधा दर्जन बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
पुलिस ने महिला के पहले पति समेत 13 के विरुद्ध दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कोल्हुई से स्कूल जा रहे भाई-बहन एवं उन्हें पहुंचाने जा रहे युवक का बदमाशों ने असलहे के बल पर चंदनपुर के पास अपहरण कर लिया। बुधवार की सुबह हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच की और शीघ्र बच्चों की सकुशल रिहाई का भरोसा दिलाया। युवक तो तीन घंटे बाद लौट आया, मगर बच्चों का पता नहीं है। पुलिस ने तरन्नुम की तहरीर पर उसके पहले पति सऊद अहमद तथा 12 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोल्हुई में रहने वाली तरैन्नुम अहमद अब्बासी ने पुलिस को दिए तहरीह में बताया है कि बुधवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे बेटा मुहम्मद अहमद तथा बेटी श्रीद्धा फातिमा गोरखपुर निवासी शमद फराज सिद्दीकी के साथ वाहन से मदर मरियम स्कूल में पढ़ने जा रहे थे। चंदनपुर के पास असलहे के बल पर गोरखपुर निवासी उसके पहले पति सऊद अहमद ने अन्य सहयोगियों के साथ गाड़ी को रोक लिया। वे उनका अपहरण करते हुए अपने वाहन से लेकर फरार हो गए। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने जगह-जगह जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक कोमल प्रसाद मिश्र समेत अन्य अधिकारियों ने आसपास के लोगों से जानकारी ली। अधिकारियों ने महिला से भी बात की। उन्होंने शीघ्र कार्रवाई करते हुए बच्चों की सकुशल वापसी का भरोसा दिलाया। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने कहा कि घटना में शामिल आरोपितों को पकड़ने व बच्चों की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीम लगी है। सिद्धार्थनगर के एसपी से भी आवश्यक सहयोग लिया जा रहा है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

तीन घंटे बाद वापस लौटा अपहृत युवक
अपहृत युवक शमद फराज सिद्दीकी लगभग तीन घंटे बाद कोल्हुई लौटा। उसने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उसे लोटन के पास वाहन से उतार दिया तथा बच्चों को लेकर फरार हो गए। सिद्धार्थनगर जिले में उनके जाने की स्थिति को देखते हुए ही सिद्धार्थनगर जिले की पुलिस से भी संपर्क स्थापित किया गया है। समाचार लिखे जाने तक बच्चों की बरामदगी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

एसपी ने एसओजी को भी लगाया
वारदात के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने एसओजी टीम को भी लगाया है। कोल्हुई, बृजमनगंज पुलिस तथा एसओजी टीम की ओर से विभिन्न स्थलों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें