फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 39 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान, सता रही धूप

Thu, 08 May 2025 07:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बैसाख की गर्मी लोगों को बेचैन कर रही है। धूप की स्थिति इस कदर मजबूत होती जा रही है कि दोपहर 11 बजे के बाद लगभग 2 बजे तक लोग घर या ऑफिस से निकलने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं।
विज्ञापन

धूप में निकलने वालों को छतरी या गमछे का कोई विशेष लाभ नहीं मिल रहा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री रिकार्ड किया गया जो बुधवार से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री उछलकर 27 डिग्री सेंटीग्रेड रिकार्ड किया गया।
सूर्योदय के दो घंटे बाद ही धूप इस कदर चटख हो रही है कि लोग घर से बाहर निकलने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं। सुबह 10 बजे तक दफ्तर पहुंचने वाले धूप तल्ख होने के कारण 9 बजे तक ही ऑफिस के लिए निकलना मुनासिब समझ रहे हैं।
विज्ञापन

दोपहर के समय बहुत जरूरी कार्य न हो तो लोग बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। कान्वेंट और परिषदीय स्कूल गर्मी के कारण दोपहर 12 बजे तक संचालित हैं, लेकिन अभिभावक बच्चों को धूप से बचाने के लिए 11:30 बजे के बाद ही बच्चों को लाने के लिए पहुंच जा रहे हैं, जिससे बच्चे तेज धूप की जद में आने से बचे रहें।
बृहस्पतिवार को तल्ख धूप के समय तक हवा शांत रही जिससे हीट वेव की स्थिति तो नहीं उत्पन्न होने पाई, लेकिन धूप की तपिश शाम 5 बजे तक बनी रही। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज के भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर सिंह ने कहा कि धूप की तीव्रता और बढ़ेगी। अभी सुधार के कोई संकेत नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें