महराजगंज। मौसम लगातार करवट बदल रहा है। सुबह घना कोहरा रहा लेकिन नौ बजे के बाद धूप हो गई। रविवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री खिसककर 17.6 डिग्री, जबकि न्यूनतम पारा 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह कोहरे ने जिले को ढक लिया। करीब 9 बजे सूरज ने अपने दर्शन कराए तो कोहरा छटा, इससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। धूप के साथ सड़कों व बाजार में चहल-पहल हुई। लोग धूप में बैठकर आनंद लेते दिखे। हालांकि शाम को फिर से चली सर्द हवाओं ने ठंड का एहसास कराया। जवाहरलाल नेहरू पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज महराजगंज के भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ दिवाकर सिंह बताया कि सुबह कोहरा या धुंध छाई रहने की संभावना है।