फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पकड़कर पीटा

Fri, 11 Oct 2024 05:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। कोठीभार क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की पड़ोसियों ने पकड़कर लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। बचाव करने पहुंची प्रेमिका से भी मारपीट की। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। घटना का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोठीभार क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली युवती का करीब छह माह से कुशीनगर जिले के खड्डा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों चोरी छिपे मोबाइल फोन से बातचीत करते थे। बृहस्पतिवार की रात प्रेमिका के बुलाने पर प्रेमी रात को ही मिलने के लिए उसके घर आ पहुंचा। इसकी भनक पड़ोसियों को लग गई।
फिर पड़ोसियों ने प्रेमिका के घर में घुसकर प्रेमी को पकड़ लिया। उसके बाद उसे लाठी-डंडों से पीटने लगे। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा और सुना जा रहा है, कि प्रेमिका युवक को बचाने के प्रयास में चीख रही है।
विज्ञापन


कोठीभार थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह के अनुसार, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने प्रेमी को कब्जे में लेकर थाने ले आई। प्रेमी और प्रेमिका दोनों बालिग हैं। प्रेमिका और प्रेमी के परिजनों को थाने बुलाया गया है। दोनों पक्षों को आने के बाद पूछताछ की जाएगी। फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें