फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन अनुकरणीय

Mon, 26 May 2025 07:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सोमवार को सदर विकास खंड सभागार में रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जन्म स्मृति संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद जय प्रकाश निषाद ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन नारी सशक्तीकरण, सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण की अमिट प्रेरणा है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि इतिहास में ऐसे कई उदाहरण हैं। जब समाज सुधारकों ने निजी कठिनाइयों के बावजूद समाज को नई दिशा दी। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि जब भी नारी सशक्तीकरण की बात होती है, तो रानी अहिल्याबाई का जीवन हमारे सामने आदर्श रूप में खड़ा होता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि रानी अहिल्याबाई जनसेवा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की जीवंत प्रतिमूर्ति थीं। संगोष्ठी में प्रमुख प्रतिनिधि इंजीनियर विवेक गुप्ता, राम हरख गुप्ता, प्रधान संघ अध्यक्ष रमेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, मनोज जायसवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें