एसडीएम फरेंदा को ज्ञापन देते अधिवक्ता।
फरेंदा। बाराबंकी में अधिवक्ता के साथ टोल कर्मियों द्वारा मारपीट और महराजगंज में अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में शनिवार को सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन फरेंदा के अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी शैलेंद्र गौतम को ज्ञापन सौंपा।
सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह, मंत्री अजीत मणि, सुधेश मोहन श्रीवास्तव व डीएन चर्तुवेदी सहित कई अधिवक्ताओं ने ज्ञापन में बताया कि बाराबंकी में टोल कर्मियों ने अधिवक्ता पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे प्रदेश भर में अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। महराजगंज जनपद में दबंग अपराधियों ने अधिवक्ता पर भी जानलेवा हमला किया लेकिन पुलिस ने अभी तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं की है। अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता को क्षतिपूर्ति दिए जाने, संपूर्ण भारत में अधिवक्ताओं की जान माल एवं सम्मान की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए अधिवक्ता संरक्षण कानून को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग की है। इस दौरान रामरूप सावरकर, शैलेंद्र श्रीवास्तव, दशरथ प्रसाद, विनय श्रीवास्तव, अष्टभुजा वर्मा, सनत त्रिपाठी, सचिन त्रिपाठी, स्वामी नाथ निषाद, अरुण प्रकाश ठाकुर, संदीप श्रीवास्तव, जितेंद्र यादव, उमाकांत विश्वकर्मा,अभिषेक अग्रहरि आदि मौजूद रहे।