फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अधिवक्ताओं ने बैठक कर अधिकारियों के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह के एक वसीयत से जुड़े फाइल में बिना किसी कारण के आदेश पारित न किए जाने को लेकर शनिवार की दोपहर रेवेन्यू बार एसोसिएशन की एक बैठक आयोजित हुई। संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में करीब एक घंटे तक चली इस बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही जल्द से जल्द आदेश पारित न होने की स्थिति में आंदोलन को बाध्य होने की चेतावनी भी दी। संघ अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अधिकारियों की मनमानी हरगिज बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह की वसीयत संबंधित फाइलें में यदि जल्द से जल्द आदेश पारित नहीं किया गया तो समस्त अधिवक्ता न्यायिक कार्य का पूर्ण रूप से बहिष्कार कर अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ धरने पर बैठेंगे।
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष गिरीश चंद्र त्रिपाठी, विभूति यादव, साधु शरण, दयानंद यादव, नागेंद्र शुक्ला, मनोज मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, अजय यादव, आशीष श्रीवास्तव, अरुण सिंह, रमेश चौधरी, अमित सिंह, विजयेंद्र मणि, विजय कपीस, गौरव पुन, अनिरुद्ध, अनिल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें