फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। जनपद मिर्जापुर अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के मामले को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश है। सोमवार को सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन फरेंदा के अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी शैलेंद्र गौतम को सौंपा।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने ज्ञापन में बताया कि मिर्जापुर में दबंगों ने अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से अधिवक्ताओं में काफी आक्रोश है। अधिवक्ताओं ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही मृतक के परिजनों को क्षतिपूर्ति देने और संपूर्ण भारत में अधिवक्ताओं की जान माल एवं सम्मान की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए अधिवक्ता संरक्षण कानून को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग की गई है। इस दौरान मंत्री अजीत मणि त्रिपाठी, हरिओम श्रीवास्तव, सुनील मणि, शशांक त्रिपाठी, मृत्युंजय, तेज प्रताप यादव, गंगा पासवान, बबलू यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें