फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: श्रीराम की भक्ति में डूबेगी महराजगंज की धरती, अयोध्या जैसा दिखेगा नजारा

Sun, 21 Jan 2024 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। 22 जनवरी को जिले में अयोध्या जैसा नजारा दिखेगा। प्रभु श्रीराम की भक्ति में महराजगंज की धरती डूब जाएगी। करीब 200 मंदिरों में भजन-कीर्तन और भंडारा होगा। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। आरएसएस से लेकर अन्य हिंदू संगठनों की ओर से तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

शहर में हनुमानगढ़ी, बलिया नाला, श्री राम जानकी मंदिर व गायत्री मंदिर परिसर में दीप जलाए जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। शहर में घरों को झालर से सजाया जाएगा। हनुमत सेवा दल की ओर से भजन कीर्तन शहर में आयोजित किए जाएंगे। सेवा दल के पदाधिकारी कार्यक्रम को बेहतर बनाने की कोशिश में है। पिपरादेउरा में हनुमान मंदिर पर भंडारा का आयोजन होगा। भजन कीर्तन कराने की व्यवस्था हुई है। शहर से लेकर गांव तक कार्यक्रम बेहतर ढंग से कराने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें