फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भेड़िया में निकाला डोल भ्रमण, जयकारों से गूंजा गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
चिउटहां। निचलौल क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेड़िया में हनुमान मंदिर में मूर्ति स्थापना समारोह के दूसरे दिन सोमवार को डोल भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मूर्ति स्थापना से पूर्व भगवान हनुमान की प्रतिमा को पूरे गांव में भ्रमण कराया गया।
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम देवता काली माई, कोटही माई, ब्रह्मस्थान सहित गांव के सभी देवी-देवताओं के स्थानों पर हनुमान जी की प्रतिमा की परिक्रमा कराई गई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। डोल भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने ‘धर्म की जय हो’ और बजरंगबली के जयकारे लगाए। इससे पूरा गांव भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।
डोल भ्रमण में मुख्य रूप से गजेंद्र पटेल, जवाहिर प्रजापति, प्रदीप कुमार मिश्रा, किशोर पटेल, राहुल, विपिन कुमार, अजय पटेल, सुरेंद्र पटेल, इंद्रासन चौधरी, शिवप्रसाद, परविंदर पटेल और शेषनाथ पटेल मौजूद रहे। वहीं महिलाओं में गायत्री देवी, कौशल्या देवी और विनीता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें