फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शुभम एजेंसी पर दूसरे दिन भी आयकर टीम ने की आठ घंटे जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह करीब दस बजे पहुंची टीम ने शाम करीब छह बजे तक जांच पड़ताल और पूछताछ की
विज्ञापन

महराजगंज। सतभरिया में शुभम हीरो एजेंसी पर बुधवार को भी आयकर टीम की कार्रवाई जारी रही। सुबह करीब दस बजे आयकर टीम दोबारा एजेंसी पहुंची और देर शाम तक जांच पड़ताल करती रही। इस दौरान एजेंसी का गेट बंद रहा और अंदर कर्मचारियों से पूछताछ होती रही। आने वाले ग्राहकों को गेट से ही बाहर कर दिया गया। इससे पहले मंगलवार को भी टीम ने करीब 12 घंटे तक जांच पड़ताल की थी। बताया जा रहा है कि आयकर टीम की बीते कुछ सालों में शहर के किसी प्रतिष्ठान पर यह सबसे लंबे समय तक की जाने वाली कार्रवाई है।
लखनऊ से आई आयकर विभाग की टीम में लगभग एक दर्जन अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। टीम एजेंसी के भीतर गहन जांच-पड़ताल कर रही है। आयकर विभाग के अधिकारी एजेंसी से जुड़े कंप्यूटर सिस्टम, हार्ड डिस्क, अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर, बिल बुक, कैश बुक, खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड, लेन-देन से संबंधित दस्तावेज, बैंक खातों से जुड़े कागजात समेत अन्य महत्वपूर्ण फाइलों और डिजिटल डाटा की बारीकी से जांच कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो जांच का दायरा सिर्फ कागजी दस्तावेजों तक सीमित नहीं है बल्कि डिजिटल लेन-देन और वित्तीय रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

आयकर विभाग की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा कर्मी बाहर तैनात रहे। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम करीब छह बजे टीम एजेंसी से निकली और कुछ दस्तावेज लेकर निकल गई। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। जांच के दौरान एजेंसी के मालिक से भी पूछताछ किए जाने की चर्चा है, लेकिन इस संबंध में भी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। छापेमारी के चलते शुभम हीरो एजेंसी का सामान्य कामकाज लगातार दूसरे दिन भी पूरी तरह ठप रहा। कर्मचारियों में भी कार्रवाई को लेकर तनाव में देखा गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि मंगलवार को गोरखपुर रोड स्थित सतभरिया इलाके में शुभम हीरो एजेंसी पर लखनऊ से पहुंची आयकर विभाग की विशेष टीम ने सुबह करीब 6:40 बजे एजेंसी पर दबिश दी थी। इसके बाद देर शाम तक कागजों और वित्तीय लेनदेन की जांच-पड़ताल की। इस दौरान किसी के भी अंदर आने और अंदर से बाहर जाने की मनाही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें