फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महराजगंज नगर सहकारी बैंक में इनकम टैक्स का सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नगर सहकारी बैंक में बृहस्पतिवार को आयकर विभाग की टीम ने सर्वे-जांच किया। यह कार्रवाई बीत चार साल से एसएफटी (स्टेटमेंट ऑफ फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन) दाखिल न करने से संबंधित थी। टीम करीब 11:30 बजे बैंक पहुंची और विभिन्न अभिलेखों तथा वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्ड जांचे।
विज्ञापन

विभागीय सूचना के अनुसार, जांच का मुख्य केंद्र एसएफटी (वित्तीय लेन-देन का विवरण) दाखिल करना था। टीम ने इससे जुड़े रिकॉर्ड और दस्तावेज का परीक्षण किया। उन्होंने आवश्यक जानकारियां भी जुटाएं। आयकर विभाग के उप निदेशक संदीप सिंह, आयकर अधिकारी विनीत कुमार श्रीवास्तव, आयकर निरीक्षक कमलावती यादव, कुलेश कुमार, वशिष्ठ गिरी, अवनीश कुमार सिंह और शशि रंजन कुमार जांच टीम में शामिल थे।
हालांकि, जांच में क्या तथ्य सामने आए, इस पर कोई आधिकारिक निष्कर्ष नहीं आया है। बैंक की एसएफटी दाखिल करने में किसी कमी या विसंगति की पुष्टि भी नहीं हुई है। आयकर विभाग ने अभी तक किसी अनियमितता की पुष्टि नहीं की है। एसएफटी दाखिल करने का महत्व : वित्तीय लेन-देन के विवरण के तहत, बैंकों और संबंधित संस्थानों को कुछ निर्धारित वित्तीय लेन-देन की जानकारी आयकर विभाग को देनी होती है। इस विवरण से विभाग वित्तीय गतिविधियों की निगरानी करता है। यह करदाताओं की घोषित आय और रिपोर्ट किए गए लेन-देन का मिलान करने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें