परतावल। नगर पंचायत परतावल के एक वार्ड में सोमवार की रात नाबालिग प्रेमी युगल के पकड़े जाने का मामला सामने आया। बाद में दोनों को पुलिस चौकी पर लाया गया, जहां पुलिस ने उनसे पूछताछ की। आवश्यक जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने दोनों के परिजन को बुलाया और उन्हें सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत परतावल के एक वार्ड में सोमवार की रात नाबालिग युवक और युवती को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़े जाने की चर्चा रही। मामला सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर इसकी जानकारी पुलिस तक पहुंची। इसके बाद दोनों को चौकी पर लाया गया। पुलिस ने दोनों की उम्र और पारिवारिक स्थिति के संबंध में जानकारी जुटाई। पूछताछ के दौरान दोनों के नाबालिग होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने उनके परिजन से संपर्क किया। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
चौकी प्रभारी अनीस सिंह ने बताया कि पकड़े गए प्रेमी युगल नाबालिग थे। पूछताछ के बाद उनके परिजन को बुलाकर दोनों को उनके सुपुर्द कर दिया गया है।