फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: त्योहारों पर बेलहिया-सोनौली सीमा पर हेल्पडेस्क स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए नेपाल के रूपनदेही जिला प्रशासन ने भारत-नेपाल सीमा से सटे बेलहिया में हेल्पडेस्क स्थापित किया है। शनिवार सुबह शुरू हुए हेल्पडेस्क का उद्देश्य यात्रियों को सहायता उपलब्ध कराने के साथ लूटपाट, उत्पीड़न और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।
विज्ञापन

डीएसपी कृष्ण कुमार चन्द्र ने बताया कि त्योहारों पर नेपाली नागरिक बड़ी संख्या में स्वदेश लौटते हैं। ऐसे में सुरक्षित यात्रा और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सिद्धार्थनगर नगरपालिका प्रमुख इश्तियाक अहमद खान ने स्वास्थ्य जांच और यात्रियों के सामान की सुरक्षा पर जोर दिया।
सिद्धार्थनगर नगरपालिका के प्रमुख इश्तियाक अहमद खान ने कहा कि हेल्पडेस्क से सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने और यात्रियों की समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें