फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाजार जा रहे प्रधान पति को दबंगों ने पीटा

Thu, 20 Feb 2025 06:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुर चकिया के ग्राम प्रधान पति की बाजार जाते समय कुछ दबंगों ने पिटाई कर दी। लहूलुहान हालत में उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया के प्रधान पति रामदयाल सिंह बुधवार की शाम लगभग 5:30 बजे घर का सामान लेने श्यामदेउरवां चौराहे पर जा रहे थे। अभी वह चकिया टोले के पास पहुंचे थे कि कुछ युवकों ने उनकी बाइक रोक ली। बाइक रोकते ही उन पर लोहे की राड से हमला कर दिया गया।
इससे उनका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गए। गाड़ी सहित वह जमीन पर गिर पड़े और अचेतावस्था में हो गए। शोर शराबा सुनकर अगल-बगल के लोग इकट्ठे होने लगे। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के अनुसार, तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें