फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: समूह ने दिखाया माटी का मोल, अर्जित किए दो लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं ने माटी का मोल अपनी मेहनत के बलबूते दिखाने का कार्य किया है। फरेंदा ब्लॉक के मां वैष्णो समूह की महिलाओं ने मशीन की मदद से महज एक माह में मिट्टी की दीप, कलश, करवा, कोसी की बिक्री से 2 लाख की आय अर्जित किए।
विज्ञापन

समूह की महिलाओं ने यह उपलब्धि गांव की बहू व समूह अध्यक्ष रिंकी की अगुवाई में प्राप्त की है। बीएमएम अनिल विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए ब्लॉक में शीघ्र इस उपलब्धि के लिए समूह की महिलाओं को सम्मानित कराया जाएगा जिससे अन्य महिला समूह इससे प्रेरणा ले सकें। फरेंदा विकास खंड में आजीविका मिशन से जुड़ कर कुछ समूह सफलता के प्रतिमान गढ़ रहे हैं। बड़हरा देवी चरण ग्राम पंचायत में रिंकी देवी की अगुवाई में समूह से जुड़ कर तरक्की की इबारत लिखी है। समूह महिलाओं ने 25 सितंबर से लेकर 24 अक्तूबर के मध्य मिट्टी के बर्तनों की बिक्री करते हुए दो लाख रुपये की आय अर्जित की है। सीमित समय में इतनी आय अर्जित कर न सिर्फ समूह की महिलाओं, बल्कि ब्लॉक आजीविका मिशन का भी हौंसला बढ़ा है। विभाग समूह की महिलाओं को सम्मानित करने की तैयारी में है जिससे अन्य समूह इस उपलब्धि से प्रेरित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें