फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भी

विज्ञापन
कैंप कार्यालय पर फरियादियों की समस्या सुनते केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ।
विज्ञापन
धनेवा स्थित अपने कैंप कार्यालय पर आयोजित की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
विज्ञापन

महराजगंज। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने शुक्रवार को धनेवा स्थित अपने कैंप कार्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। सुबह से ही राजस्व, पुलिस, बिजली, सड़क, सिंचाई, चिकित्सा, पेंशन, आवास और शिक्षा सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें लेकर पहुंचे लोग।
पंकज चौधरी ने प्रत्येक फरियादी से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को मामलों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं बल्कि उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। यदि किसी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है तो संबंधित अधिकारी तत्काल कार्रवाई कर समस्या का समाधान करें।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने और शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न करने की हिदायत दी। पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर कार्य कर रही है। जनसुनवाई जनता और सरकार के बीच विश्वास का मजबूत माध्यम है, जिसके जरिए आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्ग के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का कार्य किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें