सांसद पंकज चौधरी ने कई गांवों का भ्रमण कर केंद्र की योजनाएं गिनाईं।
जन धन योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, गरीबों को गैस कनेक्शन, आम जनता को सामाजिक सुरक्षा आदि योजनाओं की जानकारी सांसद पंकज चौधरी ने निचलौल मंडल के गांवों के भ्रमण के दौरान लोगों को दीं।
सांसद ने रविवार को सिसवा विधान क्षेत्र के लोहरौली, नौवाबारी, चरियां, तुरकहिया, कडजा, मोहम्मदा, लालपुर आदि गांवों में लोगों से मुलाकात की। इस दौरान कहा कि जन धन के तहत अब तक देश में 19.84 करोड़ बैंक खाते खुले हैं। जिसमें 10.13 करोड़ महिलाओं के खाते हैं। 29225.56 करोड़ की धनराशि भी जमा हुई। जबकि खाता जीरो बैलेंस से खुलना था। प्रधानमंत्री की घोषणा का ही यह असर रहा। कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं हर वर्ग और हर तबके के लिए हैं।
बैठक के दौरान भाजपा नेता अजय श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के दो दल सपा, बसपा एक पार्टी नहीं बल्कि गैंग हैं। दोनों जातिवाद की राजनीति से प्रदेश में जहर फैला रही हैं। जब जब इनकी सरकार बनी तब तब झूठ और फरेब की नींव पर। ऐसे में प्रदेश्ा भाजपा की ओर देख रहा है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, मंडल अध्यक्ष चन्दन गुप्ता, राहुल देव पांडेय, सुरेश पटेल, रजनीश पासवान के अलावा तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।