फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलवां की छात्राओं का दबदबा

Wed, 13 Jan 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। ब्लाूक संसाधन केन्द्र लक्ष्मीपुर परिसर में चल रही क्रीड़ा प्रतियोगिता में बेलवां की बालिकाओं का दबदबा कायम रहा। समापन पर सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन


 बालिका संवर्ग से कबड्डी व खो खो में बेलवां की बालिकाओं ने बाजी मारी। जबकि बालक संवर्ग से बकैनिया न्याय पंचायत ने। प्राथमिक स्तर दौड़ में बालिका संवर्ग से 50 मीटर में रेनू प्रथम, 100 मीटर में प्रियंका प्रथम , 200 मीटर में शान्ती तथा 400 मीटर में प्रियंका को पहला स्थान मिला।

जूनियर में 100 मीटर में  रेशमा, 200 मीटर में वीनू, 400  मीटर में वीनू, 600 मीटर में मनीषा अव्वल रहीं। बालक संवर्ग से 50 मीटर, 100 तथा 200 मीटर की दौड़ में श्रीकान्त मणि प्रथम रहे। 400 मीटर में दुर्गेश ने बाजी मारी। जूनियर स्तर  से 100 मीटर में विजय, 200 मीटर में दीपक, 400 मीटर में नागेश्वर व 600  मीटर में दीपक अव्वल रहे। लंबी कूद में विजय और ज्योति प्रथम रहे।
विज्ञापन


 गोलाक्षेपण में अमीरूद्दीन व नूरजहां आगे रहीं। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देते हुए बीईओ तारकेश्वर पांडेय ने कहा कि खेल से बच्चों में सहयोग की भावना का विकास  होता है।

 जबकि शिक्षक संघ के अध्यक्ष जनार्दन पाण्डेय ने खेल को सर्वांगीण विकास का माध्यम बताया। विजय प्रकाश दूबे, दुर्गेश श्रीवास्तव, धन  प्रकाश त्रिपाठी, वीरेन्द्र त्रिपाठी, दयानंद त्रिपाठी, गिरिजेश पाण्डेय व  विनय कुमार गुप्त, रेनू आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें