फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘विवेकानंद के विचार आज भी प्रासंगिक’

Wed, 13 Jan 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। एनसीसी कैडेटों ने जहां साफ सफाई की वहीं विद्यालयों में गोष्ठियां आयोजित की गईं। वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलने की सीख दी। कहा कि वर्तमान में स्वामी विवेकानंद के विचार ज्यादा प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन


मातारानी रूमाली देवी महिला महाविद्यालय नदुआ-बाजार में जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर तिवारी ने कहा कि विश्व में जब तक समतामूलक समाज का निर्माण नहीं होगा,  तब तक शांति और स्थिरता प्राप्त नहीं हो सकती। जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आर के मिश्र उनके वेदान्त दर्शन को बड़ा आध्यात्मिक अवदान बताया।

पीजी कॉलेज  के डॉ.महेश मणि त्रिपाठी ने स्वामी विवेकानन्द  के जीवन-संघर्षों पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. घनश्याम पांडेय ने युवापीढ़ी को विवेकानन्द के जीवनादर्शों को आत्मसात करने की सलाह दी। प्राचार्या स्नेहलता द्विवेदी, प्रवक्ता प्रदीप प्रसाद, डॉ. शांति शरण मिश्र, डॉ. विजयानन्द मिश्र, समाजसेवी विमल पांडेय ने भी संबोधित किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


फरेंदा के अमृतलाल महाविदयालय बैकुंठपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने रैली निकाल कर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। प्राचार्य डॉ अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार से सीख लेनी चाहिए। स्कूली बच्चों ने उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।डॉ. अरविन्द द्विवेदी, पीके श्रीवास्तव, डॉ. अजय कुमार ओझा, संजय यादव, शैलेन्द्र मिश्रा आदि लोग रहे।

अभिनव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उदितपुर में एनएसएस की ओर से युवा सप्ताह पर गोष्ठी हुई। प्रधानाचार्य राजकुमार वर्मा ने उद्घाटन किया। शमशाद अहमद, भागीरथी प्रसाद, कृष्णकुमार पांडेय, किशुन राम, रामकेरे, जयप्रकाश यादव, विपिन कुमार आदि लोग रहे। स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में स्वामी जी का जन्मोत्सव मनाया गया।

देवीशरन दुबे ने कहा कि प्रत्येक मानव को उनके बताये गये रास्ते पर चलने की जरूरत है। प्रबंधक अरुन कुमार, वर्षा यादव, किशन पांडेय, संदीप पासवान, अर्चना,  खुशहाल आदि शामिल रहे। धानी क्षेत्र के रामनरेश डिग्री काूलेज नगवां में स्वामी एनएसएस की ओर से कार्यक्रम हुए।

 प्रबंधक आदित्य पांडेय ने पौधरोपण कर उनके चारित्रिक मूल्यों का बताया। प्रधानाचार्य डॉ. अशोक पांडेय, सतीश मणि त्रिपाठी, राघवेन्द्र चर्तुवेदी, श्याम बिहारी, अमित सिंह, रामकुमार आदि लोग रहे। सरस्वती शिशु मंदिर धानी, फरेंदा के चन्द्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में भी कार्यक्रम आयोजित हुए। राजेश सहानी, जगमोहन मिश्रा, गौरव अग्रहरी, क्षितेन्द्र मिश्रा आदि लोग शामिल हुए।

नौतनवा में सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी जी के जीवन से जुडे़ तथ्यों पर चर्चा की गयी। प्रधानाचार्य जनमेजय सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल संत ही नही देशभक्त, वक्ता, विचारक, लेखक एवं मानव प्रेमी भी थे।

1899 में कोलकाता में प्लेग फैला, स्वामी जी ने तन-मन-धन से महामारी से ग्रसित लोगों की सहायता कर इंसानियत की मिसाल दी। प्रबंधक कैलाश नाथ सिंह, सुरेश सिंह, दिवाकर पाण्डेय, शिवप्रसाद, नन्दलाल, ओमप्रकाश, धर्मेन्द्र, अमित, अब्दुल कलाम मौजदू रहे।

राजीव गांधी पीजी कॉलेज नौतनवा में विवेकानन्द युवा सप्ताह का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर स्वामी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व विषयक एक गोष्ठी  भी हुई।

मुख्यवक्ता प्रकाश चन्द्र मिश्र ने कहा कि विवेकानन्द जी के सपनों के भारत का राजनीति निहितार्थ अब तक देश ने प्राप्त कर लिया है। सामाजिक व आर्थिक निहितार्थ को प्राप्त करने के लिए प्रयासरत है। युवाओं को आगे आना होगा। डॉ. आनन्द नरायन पांडेय, जयप्रकाश त्रिपाठी, नवीन गौड़, संगम चौबे, नेहा शेष, सपना, करिश्मा, राकेश, अजय, शाहवाज आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें