फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हिरन को रेस्क्यू कर वन विभाग की टीम ने जंगल में छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के उत्तरी चौंक रेंज घोड़हवा बीट क्षेत्र के जंगल से भटककर एक कांकड़ प्रजापति का हिरण बुधवार को सोनौली नगर पंचायत में आ गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद हिरण का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोनौली कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत सोनौली में जंगल से भटककर एक हिरण घनी आबादी में चला गया है। हिरन को देखकर लोगों ने वन विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी। सूचना पर घोड़हवा बीट के फारेस्टर जितेन्द्र कुमार गौड़ ने मौके पर पहुंच कर सोनौली एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम की मदद से हिरण को रेस्क्यू किया। इसके बाद हिरण को रेस्क्यू कर सुरक्षित घोड़हवा बीट के जंगल में छोड़ा गया।
इस संबंध में उत्तरी चौंक रेंज घोड़हवा बीट के फारेस्टर जितेन्द्र कुमार गौड़ ने बताया कि जंगल से भटककर एक कांकड़ प्रजाति का हिरन घनी आबादी में चला गया था। हिरन को रेस्क्यू कर सुरक्षित घोड़हवा जंगल में छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें